वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का साहस भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार करेगा: सीएम धामी

CM Dhami

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली (Veer Chandra Singh Garhwali) को नमन करते हुए कहा कि वे देशभक्ति और साहस भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत है।

रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पेशावर कांड के नायक वीर चन्द्र सिंह ‘गढ़वाली‘ की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)ने कहा कि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने देश की आजादी के लिये आन्दोलनरत निहत्थी जनता पर गोली चलाने के आदेश को न मानकर महान देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था।

मुख्यमंत्री योगी ने लोकभवन में अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन में यह घटना मील का पत्थर साबित हुआ, जिसने भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार किया।

admin